भारत ने चीनी ताइपे को 3-0 से हराकर थॉमस कप के सेमीफानल में बनाई जगह
भारत ने थॉमस कप के क्वॉर्टर-फाइनल में चीनी ताइपे को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। आयुष शेट्टी ने लिन चुन-यी को 21-16, 21-17 से हराया जबकि लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी ने भारत के लिए बाकी दो पॉइंट हासिल किए। भारत 75-वर्षों में दूसरी बार थॉमस कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है।