भारत ने चीन को उसी की भाषा में दिया जवाब, मैप में शामिल किए अरुणाचल के 27 स्थानों के नाम
भारत ने चीन को उसी की भाषा में जवाब देते हुए अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों को स्टैंडर्ड प्लेस और फीचर नेम्स के साथ सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक मानचित्रों में शामिल किया है। इससे पहले चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के नाम बदलने की गैरकानूनी कोशिश की थी। इन स्थानों में लोंग्जू, माजा और बीसा शामिल हैं।