भारत ने चीन जा रहे ईरानी LPG कार्गो को बीच समुद्र में खरीदा
रॉयटर्स के मुताबिक, भारत ने चीन जा रहे ईरानी LPG टैंकर 'ऑरोरा' को बीच समुद्र में खरीद लिया जो आज (गुरुवार) मंगलुरु तट पर पहुंचेगा। इसका भुगतान रुपये में हुआ और कार्गो का LPG तीन भारतीय कंपनियों, IOC, BPCL व HPCL, में बांटा जाएगा। हालांकि, भारत के जहाज़रानी मंत्रालय के विशेष सचिव ने इस सूचना की पुष्टि नहीं की है।