भारत ने जीता महिला हॉकी जूनियर एशिया कप का खिताब, खिलाड़ियों ने डांस कर मनाया जश्न
भारत ने फाइनल में मेज़बान चीन को 1-0 से हराकर महिला हॉकी जूनियर एशिया कप-2026 का खिताब जीत लिया है। टूर्नामेंट में बिना कोई मैच गंवाए 2023 और 2024 के बाद लगातार तीसरी बार भारत ने यह ट्रॉफी हासिल की है। हॉकी इंडिया ने वीडियो शेयर किया है जिसमें खिलाड़ी और स्टाफ डांस करते हुए जीत का जश्न मनाते दिखे।