भारत ने जम्मू-कश्मीर को लेकर इस्लामिक सहयोग संगठन के बयान पर दी प्रतिक्रिया
भारत ने जम्मू-कश्मीर पर इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा कि OIC को पाकिस्तान के मनगढ़ंत और प्रेरित प्रचार के लिए मंच देने के बजाय आतंकवाद का समर्थन करने वाले पाकिस्तान को सलाह देनी चाहिए। भारत ने कहा कि OIC को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।