भारत ने टी20I क्रिकेट में पहली बार 150 से अधिक रनों का टारगेट बिना विकेट गंवाए किया चेज़
भारत ने शनिवार को टी20I क्रिकेट में पहली बार 150 से अधिक रनों का लक्ष्य बिना कोई विकेट गंवाए हासिल किया। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने यह उपलब्धि ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हासिल की। इससे पहले वर्ष-2016 में भारत ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ ही टी20I में 10 विकेट से जीत दर्ज की थी लेकिन तब टारगेट 100 रन था।