भारत ने डैम बनाया तो होगी जंग: बिलावल ने दी 6 नदियों पर कब्ज़े की गीदड़भभकी
पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा है कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर डैम बनाया तो दोनों देशों में जंग होगी। उन्होंने कहा कि एक और युद्ध के परिणामस्वरूप पाकिस्तान अपनी सभी छह नदियों पर पुनः अधिकार कर सकता है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी।