भारत ने तोड़ा T20 विश्व कप के फाइनल में पहले ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
भारत ने शनिवार को बारबाडोस में टी20 विश्व कप-2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ओवर में 15 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप फाइनल में पहले ओवर में किसी टीम द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। पिछला रिकॉर्ड भी भारत के नाम ही था जब उसने 2007 के फाइनल में पहले ओवर में 13 रन बनाए थे।