भारत ने तोड़ा एक पैरालंपिक्स में सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतने का अपना रिकॉर्ड
भारतीय हाई जंपर प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक्स 2024 के मेन्स हाई जंप - टी64 के फाइनल में गोल्ड मेडल जीत लिया। मौजूदा पैरालंपिक्स में यह भारत का छठा स्वर्ण पदक है और भारत ने एक पैरालंपिक्स में सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतने का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत ने 5 गोल्ड मेडल जीते थे।