भारत ने दर्ज की टी20 विश्व कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत
भारत ने गुरुवार को दिल्ली में टी20 विश्व कप-2026 के ग्रुप-ए मैच में नामीबिया को 93-रनों से हरा दिया। भारत ने 209/9 का टोटल बनाया था। यह टी20 विश्व कप के इतिहास में रनों के लिहाज़ से भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत टी20 विश्व कप के इतिहास में लगातार 10 मैच जीतने वाला पहला देश बन गया है।