भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज़ के लिए किया टीम का एलान
भारत ने न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए वनडे-टेस्ट टीमों का एलान किया है। पहले तीन वनडे में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे जबकि आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों वनडे टीम जबकि जसप्रीत बुमराह केवल टेस्ट टीम में शामिल हैं। वहीं, विकेटकीपर कुमार कुशाग्र पहली बार वनडे टीम में आए हैं।