भारत ने पाक आर्मी चीफ मुनीर के 'हम आतंकवाद को हराकर रहेंगे' बयान पर ली चुटकी
पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर के आतंकवाद को हराने की प्रतिबद्धता वाले बयान पर भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को अपनी बातों के बजाय ठोस कार्रवाई और दृढ़ प्रतिबद्धता दिखानी होगी। भारत ने कहा कि केवल दावे करना पर्याप्त नहीं होगा बल्कि सीमापार आतंकवाद के खिलाफ विश्व को भरोसा दिलाने के लिए पाकिस्तान को विश्वसनीय कदम उठाने होंगे