भारत ने पाक के साथ संबंधों के चलते अज़रबैजान की पूर्ण SCO सदस्यता पर लगाई रोक: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने एससीओ की पूर्ण सदस्यता प्राप्त करने के अज़रबैजान के प्रयासों पर रोक लगा दी है। बकौल रिपोर्ट्स, भारत ने इस कदम के लिए अज़रबैजान के पाकिस्तान के साथ घनिष्ठ संबंधों का हवाला दिया है। वहीं, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चीन ने अज़रबैजान की पूर्ण सदस्यता के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की है।