भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के एक और अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश
भारत सरकार ने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक और अधिकारी को अपने आधिकारिक दर्जे से अलग गतिविधियों में शामिल होने को लेकर पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित किया है। सरकार ने संबंधित अधिकारी को 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायोग के कई अधिकारियों को वापस भेजा है।