भारत ने पाकिस्तान की उड़ाई धज्जियां, T20I क्रिकेट में उसके खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया
भारत ने शनिवार को T20I क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में भारत ने 211/6 रन बनाए। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज़्यादा 61(28) रन बनाए जबकि तिलक वर्मा ने 51*(22) रन बनाए। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा T20I स्कोर 192/5 था।