भारत ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, ट्रेड रोके जाने से ₹3.8 लाख करोड़ का हुआ नुकसान
पाकिस्तान-इंडिया बिज़नेस काउंसिल के चेयरमैन नूर मोहम्मद कसूरी ने दावा किया है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा ट्रेड रोके जाने से पाकिस्तान को $40 बिलियन (₹3.8 लाख करोड़) का नुकसान हुआ है। कसूरी ने दोनों देशों से व्यापारिक संबंध फिर से बहाल करने की अपील की और कहा कि इससे दोनों तरफ के व्यवसायों को फायदा होगा।