भारत ने पाकिस्तान में छिपे 23 दहशतगर्तों को घोषित किया आतंकवादी

केंद्र सरकार ने शनिवार को 'गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम' के तहत पाकिस्तान में मौजूद 23 दहशतगर्तों को आतंकवादी घोषित किया है। इसके मुताबिक, ये लोग जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और दूसरे आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। इनमें हाफिज सईद के 3 करीबी सहयोगी (अब्दुल रऊफ, हाफिज़ खालिद वलीद और राणा इफ्तिखार) के अलावा मसूद इल्यास कश्मीरी और गुलाम फरीद भी शामिल हैं।

Load More