भारत ने पृथ्वी-2 और अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइलों का किया सफल परीक्षण
भारत ने गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से स्वदेश निर्मित कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें पृथ्वी-2 और अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया। पृथ्वी-2 मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है जबकि अग्नि-1 मिसाइल एकल चरण वाली मिसाइल है। इन दोनों मिसाइलों को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।