भारत ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को 'युद्ध' करार दिया
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को 'युद्ध' माना जाएगा। मंत्रालय ने देशभर की कंपनियों को इसके कारण सरकारी ठेकों में हुई देरी के लिए फोर्स मेज्योर (अप्रत्याशित परिस्थितियों) का हवाला देने की अनुमति दी है। मंत्रालय ने कहा कि प्रभावित कांट्रैक्ट्स की समय-सीमा अब बिना जुर्माने के 2-4 महीने तक बढ़ाई जा सकती है।