भारत ने पहली बार MSCI इक्विटी इंडेक्स में चीन को पछाड़ा
भारत ने पहली बार एमएससीआई इक्विटी इंडेक्स में चीन को पछाड़ दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने मंगलवार को एक नोट में कहा कि एमएससीआई इन्वेस्टिबल लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप इंडेक्स में भारत का भार बढ़कर 2.35% हो गया है जो चीन के 2.24% से अधिक है। विश्लेषकों ने कहा, "बाज़ार में बेहतर प्रदर्शन...के कारण भारत की हिस्सेदारी बढ़ती रहेगी।"