भारत ने पहली बार की युद्ध के बीच ईरानी तेल खरीदने की पुष्टि
भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय ने पहली बार पुष्टि की है कि मिडल ईस्ट युद्ध से सप्लाई बाधित होने के बीच भारतीय कंपनियां ईरान से कच्चा तेल खरीद रही हैं। मंत्रालय ने कहा, "जैसी अफवाहें चल रही हैं उनके उलट ईरानी कच्चा तेल खरीदने में भुगतान की कोई बाधा नहीं है।" मंत्रालय ने कहा कि भारत की तेल आपूर्ति सुरक्षित है।