भारत ने पहली बार चीन को पछाड़ा, बना US में बिकने वाले स्मार्टफोन का मैन्युफैक्चरिंग सेंटर
रिसर्च फर्म कैनालिस के मुताबिक, भारत, चीन को पछाड़ते हुए अमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति करने वाला मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बन गया है। अप्रैल-जून 2025 में अमेरिका भेजे गए स्मार्टफोन के शिपमेंट में 44% हिस्सा मेड-इन-इंडिया का है जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 13% था। वहीं, अप्रैल-जून 2024 में चीन की हिस्सेदारी 61% थी जो इस वर्ष 25% बची है।