भारत ने पहली बार हेलीकॉप्टर परिचालन के लिए सैटेलाइट आधारित लैंडिंग सिस्टम को दी मंज़ूरी
भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर देश की पहली प्राइवेट 'पॉइंट-इन-स्पेस' (PinS) अप्रोच प्रक्रिया को हेलीकॉप्टर परिचालन के लिए मंज़ूरी दी है। यह एडवांस्ड सैटेलाइट-आधारित नेविगेशन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करती है जिससे पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग अवसंरचना उपलब्ध नहीं होने पर भी हेलीकॉप्टर पर सुरक्षित-सटीक इंस्ट्रूमेंट अप्रोच कर सकते हैं। यह खराब मौसम व भूमि-आधारित नेविगेशन की अनुपस्थिति में मददगार होती है।