भारत ने पेरिस (फ्रांस) के ऐतिहासिक डिपार्टमेंटल स्टोर गैलरीज़ लाफायेट में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लॉन्च किया है। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने बताया, "यह प्रतिष्ठित आइफिल टावर में सफल लॉन्च के बाद पेरिस में यूपीआई की स्वीकार्यता का विस्तार करता है।" गौरतलब है कि आगामी 26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक्स शुरू होने वाले हैं।