भारत ने बिना बताए चिनाब नदी में पानी छोड़ दिया, अब जवाब भी नहीं दे रहा: पाकिस्तान
पाकिस्तान ने भारत पर चिनाब नदी में बिना पूर्व सूचना के अचानक पानी छोड़ने का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भारत से गुहार लगाते हुए कहा कि चिनाब नदी में पानी छोड़ने को लेकर पहले सूचना दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत को पत्र लिखा है लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।