भारत ने बनाया टी20 विश्व कप 2024 का अपना सबसे बड़ा टोटल
भारत ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 196/5 का स्कोर बनाया जो टी20 विश्व कप 2024 में उसका सबसे बड़ा टोटल है। यह टी20I क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टोटल भी है। इससे पहले टी20 विश्व कप 2024 में भारत का सबसे बड़ा टोटल 181/8 था जो उसने अफगानिस्तान के खिलाफ दर्ज किया था।