भारत ने बनाया महिला टेस्ट इतिहास में पहले दिन का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड

भारत ने शुक्रवार को महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले दिन का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन भारत ने 98 ओवर में 525/4 का स्कोर बनाया। ओपनर्स शेफाली वर्मा और स्मृति मांधना ने क्रमश: 205 और 149 रन बनाए जबकि जेमिमा रॉड्रिग्स ने 55 रन बनाए।

Load More