भारत ने बनाया श्रीलंका में अपना सबसे बड़ा T20I टोटल, सीरीज़ में 1-0 की बनाई बढ़त
भारत ने पल्लेकेले में पहले टी20I में श्रीलंका को 43 रनों से हराकर टी20I सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। कप्तान सूर्यकुमार यादव के 58(26) रनों की बदौलत भारत ने 213/7 का स्कोर बनाया था जो श्रीलंका में भारत का सबसे बड़ा T20I टोटल है। भारत ने श्रीलंका को 19.2 ओवर में 170 रन पर ऑल-आउट कर दिया।