भारत ने भारतीय मूल की अमेरिकी नेता के SIR के खिलाफ किए गए पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल की SIR प्रक्रिया के खिलाफ पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे 'भारत के आंतरिक मामलों में अस्वीकार्य हस्तक्षेप' बताया। क्वात्रा ने जयपाल की गलतफहमियां दूर करने के लिए बातचीत की पेशकश करते हुए कहा कि भारत में स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों का रिकॉर्ड रहा है।