भारत ने मार गिराए गए पाकिस्तान के फाइटर जेट के मलबे की तस्वीरें कीं जारी
भारत ने पाकिस्तान के साथ तनाव के समय में मार गिराए गए पाकिस्तान के मिराज फाइटर जेट के मलबे की तस्वीरें जारी की हैं। भारत के एयर मार्शल एके भारती ने रविवार को बताया था कि 7 मई से 10 मई के बीच कुछ पाकिस्तान फाइटर जेट्स ने भारतीय एयरस्पेस में घुसने की कोशिश की थी जिन्हें मार गिराया गया।