रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर में की जा रही गोलीबारी के बीच भारत ने पाकिस्तान के एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने पाकिस्तानी मिसाइलों को नष्ट करने के बीच एफ-16 को भी निशाना बनाया था। पाकिस्तान ने जम्मू, सांबा और पठानकोट पर मिसाइल और ड्रोन्स से हमला किया है।