भारत ने मध्यम दूरी की अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से मध्यम दूरी की अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। स्ट्रैटेजिक फोर्सेज़ कमांड की निगरानी में हुए इस परीक्षण को भारत की सामरिक और रक्षा तैयारियों के लिए अहम उपलब्धि माना जा रहा है।