भारत ने महिला T20I के इतिहास में पहली बार बनाए 200 से अधिक रन

भारत ने रविवार को महिला एशिया कप 2024 के मैच में यूएई के खिलाफ 201/5 का स्कोर खड़ा किया। महिला T20I के इतिहास में भारतीय टीम ने पहली बार 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 66(47) रन बनाए जबकि ऋचा घोष ने 29 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेली।

Load More