भारत ने महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में रनों के हिसाब से दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत
भारत ने बुधवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड्स को 95 रनों से हरा दिया। महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत की यह रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 209/5 का स्कोर बनाया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 114 रनों पर सिमट गई।