भारत ने महिला टी20I विश्व कप में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शेफाली ने जड़ी फिफ्टी
भारत ने गुरुवार को महिला टी20I विश्व कप 2026 के मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 136/8 का स्कोर बनाया जिसका पीछा करते हुए भारत ने लक्ष्य को 16.5 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की ओर से ओपनर शेफाली वर्मा ने 53(34) रन जड़े।