भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद नहीं किया, रूस बीते माह रहा सबसे बड़ा तेल सप्लायर: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारत ने रूसी तेल का आयात 2022 से नहीं रोका है और रूस बीते माह भारत के लिए कच्चे तेल का सबसे बड़ा सप्लायर बना रहा। दरअसल, मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच अमेरिका ने भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी है।