भारत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हार से अधिक जीत की दर्ज
भारत ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रनों से हराकर 2 मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही भारत ने टेस्ट क्रिकेट में हार से अधिक जीत दर्ज कर ली है। भारत को टेस्ट में 179 मैचों में जीत जबकि 178 मैचों में हार मिली है।