भारत ने लंबी दूरी के ग्लाइड बम 'गौरव' का किया पहला सफल परीक्षण
भारत ने वायुसेना के सुखोई-30 एमके1 लड़ाकू विमान से लंबी दूरी के ग्लाइड बम 'गौरव' का ओडिशा के तट पर पहला सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि परीक्षण के दौरान ग्लाइड बम ने ‘लॉन्ग व्हीलर’ द्वीप पर स्थापित लक्ष्य पर सटीक प्रहार किया। लंबी दूरी के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम 'गौरव' का वज़न 1,000 किलोग्राम है।