भारत ने लेबनान में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी
लेबनान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। दूतावास ने कहा, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए लेबनान में मौजूद भारतीय नागरिकों को सावधान रहने और...बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।" दरअसल, इज़रायल द्वारा लेबनान के एक गांव पर हमला किए जाने के बाद इज़रायल-लेबनान के बीच तनाव है।