भारत ने लगातार 2 टाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले
भारत ने लगातार अपने दो टाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं। शुक्रवार को खेला गया पहला वनडे मैच टाई हो गया जिसमें श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 47.4 ओवर में 230 रन बनाए। मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया तीसरा T20I मैच भी टाई हो गया था जिसे भारत ने सुपर ओवर में जीत लिया था।