भारत ने लगातार सर्वाधिक टॉस हारने का बनाया रिकॉर्ड, पाक के खिलाफ प्लेइंग इलेवन आया सामने
पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है। इसके साथ ही भारत ने वनडे में लगातार सर्वाधिक टॉस हारने (12-मैच) का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। भारत ने अपने पिछले प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि पाकिस्तान ने पिछले प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव किया है।