भारत ने वाकई घर में घुसकर मारा है: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तानी नागरिक
भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक पाकिस्तानी नागरिक ने कहा है, "हैरानी की बात यह है कि भारत की लगभग सभी मिसाइल अपने टारगेट पर जाकर गिरीं। हमारा डिफेंस सिस्टम एक भी मिसाइल को इंटरसेप्ट नहीं कर पाया।" उसने कहा, "भारत ने वाकई घुसकर मारा है...यह हकीकत है और...आप यह ना कहें कि इंडिया की तारीफ कर रहे हैं।"