भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 36.43 बीसीएम गैस का किया उत्पादन
भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 36.43 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) गैस का उत्पादन किया है। केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, "...यह रिकॉर्ड आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।"