भारत ने सीज़फायर का उल्लंघन करने पर पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद एलओसी पर बिना उकसावे के फायरिंग को लेकर भारत और पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य अधिकारियों ने हॉटलाइन पर बात की है। भारत ने सीज़फायर उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसा आगे नहीं होना चाहिए। गौरतलब है, भारत लगातार पाकिस्तान के सीज़फायर उल्लंघन का माकूल जवाब दे रहा है।