प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो में रविवार को ब्रिक्स समिट में हिस्सा लिया। 17वें ब्रिक्स समिट में 11 सदस्य देशों भारत, ब्राज़ील, चीन, रूस, इंडोनेशिया, ईरान, मिस्र, यूएई, सऊदी अरब, साउथ अफ्रीका और इथोपिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे। पीएम मोदी ने समिट में सदस्य देशों की सहमति से 18वें ब्रिक्स समिट 2026 की मेज़बानी स्वीकार की।