भारत ने सबसे कम बेरोज़गारी वाले ज़िलों की सूची की जारी
केंद्र सरकार ने सबसे ज़्यादा आबादी वाले 100 ज़िलों के लिए ज़िला-स्तरीय बेरोज़गारी डेटा जारी किया है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना और बिहार के अररिया में सबसे कम बेरोज़गारी दर 0.9% दर्ज की गई। वहीं, अहमदाबाद में यह दर 1.1% रही। सूरत, बरेली, बुलंदशहर और बनासकांठा में यह दर 1.2% जबकि बेलगावी, पालघर और नांदेड़ में 1.5% रही।