भारत ने ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए संशोधित टीम का किया एलान, शिवम दुबे को मिली जगह
ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में चुने गए ऑल-राउंडर नीतीश रेड्डी चोटिल हो गए हैं और उनकी जगह ऑल-राउंडर शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने बताया है कि मेडिकल टीम नीतीश रेड्डी को मॉनिटर कर रही है। गौरतलब है, भारत 6 जुलाई से ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20I सीरीज़ खेलेगा।