भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के बाद 1300 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुले। कारोबारी सत्र शुरू होने के साथ सेंसेक्स में 1366 अंक व निफ्टी भी 338 अंक की गिरावट देखी गई। हालांकि, फिलहाल दोनों रिकवरी कर रहे हैं और सेंसेक्स करीब 900 अंकों की गिरावट के साथ 79,442 अंक और निफ्टी 23,984 अंक पर है।

Load More