भारत-पाक तनाव के बीच 11 मई को होने वाला PBKS-MI मैच धर्मशाला से अहमदाबाद हुआ शिफ्ट
भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच आईपीएल में 11-मई को होने वाले पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) बनाम मुंबई इंडियंस (एमआई) मुकाबले को धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) से अहमदाबाद (गुजरात) शिफ्ट किया गया है। गुजरात क्रिकेट असोसिएशन के सचिव अनिल पटेल ने बताया है कि यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है, सुरक्षा कारणों से मैच को स्थानांतरित किया गया है।