भारत-पाक तनाव के बीच एमपी में 13 सरकारी विभागों की छुट्टियों पर लगी रोक

भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच एमपी सरकार ने 13 विभागों की छुट्टियां रद्द की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार, लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा, गृह, ऊर्जा, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य आपूर्ति, लोक निर्माण, राजस्व, सामान्य प्रशासन, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास और परिवहन विभाग की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है।

Load More